पंजाब के मोहाली में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार ढहने से 8 मज़दूर मलबे में दबे; 2 की मौत
पंजाब के मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर बन रहे मोहाली सिटी सेंटर के एक निर्माणाधीन शोरूम की दीवार रविवार को ढह गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में करीब 8 मज़दूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए जिनमें से 4 को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बकौल पुलिस, घटना में 2 मज़दूरों की मौत हो गई है।