पंजाब के राज्यपाल से मिले भगवंत मान, राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ के राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उन्होंने कहा, ''कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से पंजाबी आएंगे।''

Load More