पंजाब के सभी सरकारी व निजी स्कूल 26 अगस्त तक रहेंगे बंद
पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 26 अगस्त तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश व पंजाब के कुछ ज़िलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को देखते हुए स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 23 से 26 अगस्त तक बंद किया गया है।