पंजाब के सरकारी स्कूल में 10 साल की छात्रा से म्यूज़िक टीचर ने की छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट
खरड़ (पंजाब) पुलिस ने एक सरकारी स्कूल में 10-वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में 44-वर्षीय म्यूज़िक टीचर को गिरफ्तार किया है। छात्रा की मां ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने 3 फरवरी को क्लासरूम में अन्य बच्चों के सामने बच्ची को गलत तरीके से छुआ था। बकौल पुलिस, बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी।