पंजाब के सीएम को हर हफ्ते शराब की पेटी भेजकर खुद सरकार चलाते हैं केजरीवाल: सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा, "(दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल हर सप्ताह (पंजाब के सीएम भगवंत) मान को...शराब की पेटी भेजते हैं।" बकौल बादल, "मान को सरकारी ऑफिस में बैठकर एंजॉय करने के लिए कह कर...केजरीवाल खुद पंजाब सरकार चलाते हैं।" उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत 'आप' सरकार के कारण हुई।