पंजाब के सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से की करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अपील की। चन्नी ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब (पाकिस्तान) जाने की अनुमति देने को लेकर पत्र लिखा था।