पंजाब के सीएम चन्नी विधानसभा चुनाव में अपनी दोनों सीटों पर हारे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव में अपनी दोनों विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से हार गए हैं। भदौड़ में 'आप' उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने जीत दर्ज की है जबकि चमकौर साहिब में भी 'आप' के ही उम्मीदवार चरणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को हराया है। पंजाब में 'आप' 27 सीटें जीतकर 64 सीटों पर आगे है।