पंजाब के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान घर की छत पर फंसे परिवार को बचाया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को नाव पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान अपने घर की छत पर फंसे एक परिवार को बचाया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री फंसे परिवार का रेस्क्यू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार लोगों को होने वाले नुकसान की भरपाई करेगी।"