पंजाब के सीएम मान की बेटी सीरत को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने फोन कर दीं गालियां
पटियाला (पंजाब) की वकील हरमीत बराड़ ने बताया है कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने फोन कर गालियां दीं। मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने बराड़ की फेसबुक पोस्ट शेयर कर लिखा, "बच्चों को धमकाने और गाली देने से...क्या वे खालिस्तान को हासिल कर पाएंगे?"