पंजाब के सीएम मान ने मांगी तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मिलने की इजाज़त: रिपोर्ट

'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाज़त मांगी है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को बीते सोमवार को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Load More