पंजाब के सीएम मान ने राज्य में की 400 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की शुरुआत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में शुक्रवार को 400 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की शुरुआत की। इससे पहले पंजाब की 'आप' सरकार ने 15 अगस्त 2022 को 100 'आम आदमी क्लीनिक' शुरू किए थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा, "पंजाब में 117 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' बनने जा रहे हैं। मोहाली में पहला 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' शुरू हो चुका है।"

Load More