पंजाब के सीएम मान ने भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री सिंगला को किया बर्खास्त, किए गए गिरफ्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया है। मान ने कहा, "मेरे पास केस आया कि...मंत्री हर टेंडर में 1% कमीशन मांगते हैं...उन्होंने (सिंगला) अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है।" वहीं, सिंगला को ऐंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।