पंजाब के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर रोने लगीं कप्तान मंदीप सिंह की पत्नी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ पंजाब की जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद पंजाब के कप्तान मंदीप सिंह की पत्नी जगदीप जसवाल रोने लगीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। गौरतलब है, फाइनल मुकाबले में मंदीप ने 32(23) रन बनाए और पंजाब ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।