पंजाब कैबिनेट ने महाधिवक्ता ए.पी.एस. देओल का इस्तीफा मंज़ूर किया: सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को बताया कि राज्य कैबिनेट ने महाधिवक्ता ए.पी.एस. देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर सरकार के काम में अड़चनें पैदा करने के आरोप लगाए थे। वहीं, सिद्धू ने बेअदबी मामलों में आरोपियों की पैरवी करने पर देओल की आलोचना की थी।

Load More