पंजाब चुनाव के शुरुआती रुझानों में अमरिंदर, सिद्धू, चन्नी, प्रकाश सिंह बादल अपनी सीटों पर पीछे
पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट पर, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर सीटों पर पिछड़ रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से पीछे हैं।