पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में ग्रेनेड के मुख्यालय से टकराने के बाद प्रकाश की चमक दिखाई दे रही है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को पनाह देने के आरोपी निशान सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।