पंजाब पुलिस को मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस को गिरफ्तार करने की मिली अनुमति
दिल्ली की एक अदालत ने पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पंजाब पुलिस की याचिका का विरोध जताते हुए कहा था कि उन्हें आशंका है कि पंजाब में फर्ज़ी मुठभेड़ में लॉरेंस की हत्या की जा सकती है।