पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मिली लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिन की रिमांड
मानसा (पंजाब) के एक कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 7-दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। बिश्नोई को चिकित्सा जांच के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्नोई को पंजाब पुलिस मोहाली लेकर जा रही है। गौरतलब है, दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई को मूसेवाला हत्याकांड का 'मास्टरमाइंड' बताया था।