पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बग्गा को हरियाणा से वापस ला रही है दिल्ली पुलिस
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में अपनी कस्टडी में लेकर उन्हें वापस दिल्ली ला रही है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने को लेकर बग्गा को गिरफ्तार किया गया था।