पंजाब पुलिस ने 12 साल से फरार बीकेआई आतंकवादी चरणजीत सिंह को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने मोहाली से रविवार को 12-साल से फरार बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) के आतंकवादी चरणजीत सिंह उर्फ पटियालवी को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, 2007 में लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम धमाके और 2010 में पटिलाया व अंबाला के काली माता मंदिर बम धमाकों में बीकेआई का हाथ था। पटियालवी के सभी साथी 2010 में गिरफ्तार हुए थे।