पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य को हिमाचल से किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह के सक्रिय सदस्य इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इंद्रप्रीत पर पंजाब व हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों केस चल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Load More