पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्यों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मूसेवाला हत्याकांड में हमलावरों को एक कार मुहैया कराने वाले गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के ज़रिए गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में थे। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं।

Load More