पंजाब पुलिस बोली- मूसेवाला के सिर्फ 2 सुरक्षाकर्मी वापस लिए; सुरक्षा घटाने की होगी जांच
गायक-नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने रविवार को बताया कि मूसेवाला के सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी वापस लिए गए जबकि कमांडो बटालियन के दो पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात थे जिन्हें वह (मूसेवाला) घर पर छोड़कर गए थे। वहीं, मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जांच का आदेश दिया है।