पंजाब पुलिस में जल्द भरे जाएंगे 2500 पद: भर्ती परीक्षा की डीटेल शेयर कर सीएम मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि पुलिस विभाग में 2503 पदों को जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं की डीटेल ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "भर्तियां योग्यता के आधार पर...बिना रिश्वत या सिफारिश के की जाएंगी।" बकौल सीएम, कॉन्स्टेबल के 1156 पद, हेड कॉन्स्टेबल के 786 पद व सब-इंस्पेक्टर के 560 पदों पर भर्ती होगी।