पंजाब पुलिस मेरे बेटे को घर से घसीटकर ले गई, मुझे मुक्का मारा: बीजेपी नेता बग्गा के पिता
पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद तजिंदर के पिता ने कहा है, ''10-15 पुलिसकर्मी आए...और...तजिंदर को घसीटकर ले गए।'' उन्होंने कहा, "जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया...तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा।"