पंजाब बीजेपी ने हीट वेव के चलते चुनाव आयोग से की मतदान का समय बढ़ाने की मांग
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हीट वेव के चलते 1-जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के समय को बढ़ाने की मांग की है। जाखड़ ने सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान कराए जाने की मांग की है। बकौल जाखड़, हीट वेव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।