पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में लुधियाना की छात्रा ने 100% अंकों के साथ किया टॉप
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने गुरुवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें इस साल 97.24% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल लुधियाना तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अदिति ने 100% अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, अलीशा शर्मा व करमनप्रीत कौर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।