पंजाब में 9 दिनों में रद्द किए गए करीब 900 हथियारों के लाइसेंस
पंजाब में प्रशासन ने हथियारों की समीक्षा करने के बाद 9 दिनों में करीब 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। प्रशासन ने 300 से ज़्यादा लोगों के हथियारों के लाइसेंस सस्पेंड करते हुए नोटिस जारी कर पूछा कि उन्हें हथियारों की ज़रूरत क्यों है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कई हथियार लाइसेंसों के पते फर्ज़ी पाए गए।