पंजाब में अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से बिहार के 5 मज़दूरों की हुई मौत
संगरूर (पंजाब) में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए 5 मज़दूरों की कथित तौर पर धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक मज़दूर अस्पताल में भर्ती है। ठेकेदार व अन्य मज़दूरों के मुताबिक, सभी मृतक (मज़दूर) बिहार के रहने वाले थे। एसएचओ ने बताया कि सुबह दरवाज़ा खटखटाने पर जब मज़दूर नहीं उठे तो दरवाज़ा तोड़ा गया।