पंजाब में अज्ञात हमलावरों ने काटी सिख ग्रंथी की टांग, साथ ले गए कटा हुआ हिस्सा
तरनतारन (पंजाब) के बानिया गांव में गुरुवार रात गुरुद्वारे से लौट रहे एक सिख ग्रंथी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया और उनकी एक टांग व हाथ की कुछ उंगलियां काट दी। बकौल पुलिस, हमलावर पीड़ित की कटी हुई टांग अपने साथ ले गए। इससे पहले मोहाली में 8 फरवरी को एक शख्स की उंगलियां काट दी गई थीं।