पंजाब में अमृतपाल सिंह को लेकर प्रस्तावित मार्च से पहले उसकी मां को किया गया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से पहले उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने बताया कि अमृतपाल की मां को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।