पंजाब में अवैध रूप से संचालित इंटरनैशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 30 लोग किए गए गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस (पंजाब) ने शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित एक इंटरनैशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 30 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी टेक्निकल सेवा देने के बहाने एमएनसी और विदेशी नागरिकों को ठगते थे। आरोपियों के कब्ज़े से ₹1.17 लाख नकद, 14 टैबलेट्स, 34 मोबाइल फोन्स, 2 लैपटॉप और एक स्कूटर बरामद किया गया है।