पंजाब में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के 2 साथी गिरफ्तार, टारगेट अटैक की कर रहे थे तैयारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा समर्थित और यूएसए में बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया द्वारा संचालित गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल डीजीपी, इससे टारगेट अटैक की घटनाओं को रोका गया है और आरोपियों के पास एक पिस्टल व 10 कारतूस मिले हैं।