पंजाब में 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान के आवास को फूलों से सजाया गया
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर जलेबी तैयार की जा रही है। इसके अलावा मान के आवास को फूलों से सजाया गया है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। गौरतलब है कि ज़्यादातर एग्ज़िट पोल्स ने पंजाब में 'आप' की जीत की संभावना जताई है।