पंजाब में 'आप' सरकार बनने के बाद से यह 90वीं हत्या है: मूसेवाला की हत्या पर मीनाक्षी लेखी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा, "यह कोई पहली हत्या नहीं है...यह उनके (पंजाब में 'आप' सरकार) सत्ता में आने के बाद से 90वीं हत्या है।" बकौल लेखी, मूसेवाला की हत्या पंजाब में चल रहे कुशासन की एक प्रतीकात्मक झलक है। मूसेवाला की रविवार को पंजाब में हत्या की गई थी।