पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक के घर हुई छापेमारी

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के घर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी की। लुधियाना विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि छापेमारी के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकद, विदेशी शराब और संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। वैद पंजाब सिविल सर्विस के अधिकारी भी रहे हैं।

Load More