पंजाब में इस साल सामने आए पराली जलाने के 47,409 मामले, 72% नवंबर में रिपोर्ट हुए
पंजाब में 2021 में पराली जलाने के कुल 47,409 मामले सामने आए जिनमें से 72% मामले 1-9 नवंबर के बीच रिपोर्ट हुए। 9 नवंबर को राज्य में पराली जलाने के 5,079 मामले रिपोर्ट हुए थे। वहीं, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मौजूदा सीज़न में पराली जलाने को लेकर किसानों पर ₹56 लाख से अधिक जुर्माना लगाया है।