पंजाब में एक हफ्ते में 366 ड्रग तस्कर किए गए गिरफ्तार, 1900 किलो से अधिक ड्रग्स ज़ब्त
पंजाब में पुलिस ने पिछले सप्ताह ड्रग तस्करी करने वाले 366 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1,900 किलो से अधिक ड्रग्स व ₹1.2 करोड़ की नकदी ज़ब्त की है। पुलिस ने बताया कि ज़ब्त किए गए ड्रग्स में 8.44 किलोग्राम हेरोइन, 7.75 किलोग्राम अफीम, 17.64 किलोग्राम गांजा, 1,900 किलोग्राम पोस्त चूरा व अन्य ड्रग्स शामिल हैं।