पंजाब में एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट खाने के बाद डेढ़ साल की बच्ची को हुईं खून की उल्टियां
लुधियाना (पंजाब) में एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां होने लगीं जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। एक रिश्तेदार के अनुसार, बच्ची उनके घर पटियाला आई थी और उन्होंने एक दुकान से उसके लिए चॉकलेट खरीदी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान से एक्सपायर हो चुका सारा सामान ज़ब्त किया है।