पंजाब में कपड़े के शोरूम में 3 साल की बच्ची पर गिरा शीशे का दरवाज़ा, हुई मौत

लुधियाना (पंजाब) में कपड़े के एक शोरूम में 3-वर्षीय बच्ची पर कांच का दरवाज़ा गिरने से उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बच्ची दरवाज़े का हैंडल पकड़कर उससे खेल रही थी और इस दौरान दरवाज़ा उस पर गिर गया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के माता-पिता घटना के बाद उसकी ओर दौड़ते दिख रहे हैं।

Load More