पंजाब में कांग्रेस के 7 व शिरोमणि अकाली दल के 2 नेता बीजेपी में हुए शामिल
पंजाब में शनिवार को कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा व मोहाली के मेयर अमरजीत एस सिद्धू ने बीजेपी की सदस्यता ली। साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल एस ढिल्लों व पार्टी नेता कमलजीत एस ढिल्लों समेत शिरोमणि अकाली दल नेता बीबी मोहिंदर, सरूप चंद भी बीजेपी में शामिल हुए।