पंजाब में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का रविवार को जालंधर (पंजाब) में उनके पैतृक गांव धालीवाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंत्येष्टि स्थल पर चौधरी को अंतिम विदाई दी। गौरतलब है, 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शनिवार को बेहोश होकर गिरने के बाद जालंधर के सांसद चौधरी का निधन हो गया था।