पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है: आंकड़े साझा कर सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि 'आप' सरकार पंजाब को बर्बाद कर रही है और राज्य में सिर्फ 2-महीनों में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बकौल बादल, "पंजाब में 27 हत्याएं हुई हैं...24 किसानों ने आत्महत्या की है और 61 युवाओं ने ड्रग्स के अत्यधिक सेवन के कारण अपनी जान गंवाई है।"