पंजाब में कार और ट्रक की टक्कर में शादी से लौट रहे कार सवार 5 लोगों की हुई मौत, एक घायल
बटाला (पंजाब) में रविवार को कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में 3-वर्षीय बच्ची समेत कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 13-वर्षीय एक लड़का घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के थे और वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया।