पंजाब में किसानों के धरने के बाद की गई एमएसपी की घोषणा, अन्य कुछ मांगों पर भी सहमति बनी
पंजाब में बुधवार को किसानों के धरने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूंग पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की। उन्होंने किसानों द्वारा धान की रोपाई की तारीखों में बदलाव की मांग भी मान ली है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बासमती पर एमएसपी की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की बात कही है।