पंजाब में किसानों ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान के समर्थन में निकाला मार्च
पंजाब के मोहाली में किसान संगठनों ने अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला जवान के समर्थन में मार्च निकाला है। इस दौरान किसानों ने सीआईएसएफ की महिला जवान के खिलाफ दर्ज किए गए केस को वापस लिए जाने और उन्हें नौकरी पर बहाल किए जाने की मांग की है।