पंजाब में केक खाने के बाद हुई 10 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में 3 लोग हुए गिरफ्तार
पटियाला (पंजाब) में ऑनलाइन ऑर्डर किया गया केक खाने के बाद हुई 10 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार ने आरोपियों को पकड़ने के लिए फिर से उसी दुकान से केक ऑर्डर किया था। बकौल पुलिस, बेकरी का मालिक अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।