पंजाब में खाना बनाने के दौरान कुकर में हुआ ब्लास्ट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पंजाब के पटियाला में एक घर में खाना बनाने के दौरान कुकर में ब्लास्ट हो गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि किचन में दो महिलाएं काम कर रही हैं और अचानक कुकर में ब्लास्ट हो गया जिससे घर की छत टूट गई। घटना के समय किचन में एक बच्चे समेत 4 लोग थे।