पंजाब में खेत में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने ड्रग के ओवरडोज़ से जताई मौत की आशंका

पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को दो युवकों के शव एक खेत में मिले और पुलिस ने ड्रग के ओवरडोज़ से युवकों की मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि एक किसान ने शवों को देखा था और युवकों के शरीर में सीरिंज फंसे हुए थे। बकौल पुलिस, दोनों युवक पिछले 5 दिनों से लापता थे।

Load More