पंजाब में डीएसपी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मादक पदार्थ के तस्करों से मिलीभगत का आरोप
फिरोज़पुर (पंजाब) के डीएसपी सुरिंदर बंसल ने अपने कुछ पुलिसकर्मियों पर मादक पदार्थ के तस्करों संग मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। डीएसपी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के कारण राज्य सरकार द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बाधा पहुंच रही है। बकौल एसएसपी, मामले की जांच की जा रही है।